आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मांग की गई थी कि विपक्षी पार्टियों को गठबंधन के लिए I.N.D.I.A नाम का इस्तेमाल करने से रोका जाए। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, इलेक्शन कमीशन और कई विपक्षी पार्टियों को नोटिस भेजा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने ED से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई सितंबर में होगी। सिसोदिया दिल्ली शराब नीति मामले में पिछले लगभग 5 महीनों से जेल में है।
दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, पटना एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिंग
पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट ने पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:40 में उड़ान भरी। कुछ ही देर बाद इंजन में खराबी का पता चला। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 181 लोग सवार थे।
असम के कामरुप जिले में शुक्रवार सुबह तीन हाथियों की कंरट लगने से मौत हो गई।अधिकारियों के मुताबिक घटना घटना पानीचंदा क्षेत्र के रानी फॉरेस्ट रेंज की है। डिवीज़नल फॉरेस्ट ऑफिसर(DFO) रोहिणी साइकला ने घटना की जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाथियों का झुण्ड जंगल से खाने के तलाश में आ रहा था। इस दौरान तीन हाथी इलेक्ट्रिक वायर के संपर्क में आए और उनकी मौत हो गई।
मुंबई में एंटी नार्कोटिक्स सेल ने 5 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया, 30 लाख की ड्रग्स जब्त
मुंबई की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने मंगलवार को ड्रग्स के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेसेंस (NDPC) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोर्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया, अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वाशिंगटन की फेडरल कोर्ट पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप 2020 के चुनावी रिजल्ट को पलटने की साजिश के आरोप में पेश हुए हैं।
कोर्टरूम में ट्रंप ने मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय के सामने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है। इस केस में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।