आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  दिल्ली में गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगह पेड़ गिर गए। 8 से ज्यादा जगह जलभराव और 40 से ज्यादा स्थानों पर जाम की शिकायत मिली। आईजीआई एयरपोर्ट पर 17 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्री परेशान होते रहे। इनमें 8 लखनऊ के लिए 8 जयपुर के लिए और एक देहरादून के लिए डायवर्ट हुई।

देश में इस साल मार्च में मौसम का मिजाज नरम और तर रहा है। छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे। उत्तर से मध्य भारत तक मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 अप्रैल तक बारिश का दौर रहेगा। 4 अप्रैल को दूसरे विक्षोभ की संभावना है, इसके असर से 8 अप्रैल तक बारिश-तेज हवाएं चलेंगी। पारा गिरेगा।

अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद पारा बढ़ेगा

अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद पारा बढ़ेगा और फिर गर्मी की बारी आएगी। उत्तर भारत के राज्यों सहित मध्य भारत में दिन-रात के तापमान में इजाफा होगा। दिलचस्प तथ्य है कि बीते वर्ष 2022 में भारत में मार्च का महीना इतिहास का सबसे गर्म था।