आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की वजह से ही उनके जैसा विनम्र व्यक्ति लंबा राजनीतिक करियर बना सका और कई बार विधायक और सांसद बन सका। सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया, जो एक बड़ी जिम्मेदारी है। खड़गे ने यह बात तेलंगाना के मनचेरियल में शुक्रवार रात ‘जय भारत सत्याग्रह सभा’ में कही।

राहुल को अयोग्य घोषित किया, लेकिन BJP सांसद को नहीं

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे के भीतर नोटिस दिया गया। उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। गुजरात के एक भाजपा सांसद को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बावजूद अयोग्य नहीं माना गया था। हालांकि, खड़गे ने सांसद का नाम नहीं लिया।

नरेंद्र मोदी और BRS सरकार पर साधा निशाना

खड़गे ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर पब्लिक सेक्टर को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों नौकरियां देने का वादा भी पूरा नहीं किया। वहीं तेलंगाना में BRS सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलित परिवारों से तीन एकड़ जमीन देने समेत कई वादे किए गए थे, जिन्हें पूरी नहीं किया गया।

अंबेडकर की वजह से महिलाओं को मतदान अधिकार मिला

डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती पर खड़गे ने उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता के कारण ही दलितों और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला है।