सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी की एक जनसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस के युवराज काशी की धरती पर आकर काशी और यूपी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे हैं। जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वे मेरे काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं, अरे परिवारवादियों यूपी का भविष्य युवा बदल रहे हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने 20 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अमेठी में कहा था- मैं वाराणसी गया और मैंने देखा की रात को बाजा बज रहा है। वहां पर शराब पिए सड़क पर लेटे हुए लोग बाजा बजा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का भविष्य रात को शराब पीकर नाच रहा है… दूसरी तरफ राम मंदिर है जिसमें पीएम मोदी दिखेंगे, अंबानी दिखेंगे… आपको हिंदुस्तान के सभी अरबपति दिखेंगे लेकिन एक भी पिछड़ा या दलित व्यक्ति नहीं दिखेगा।
इससे पहले वाराणसी दौरे के दूसरे दिन पीएम ने अमूल डेयरी प्लांट सहित 13,000 करोड़ रुपए की योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। उन्होंने प्लांट का विजिट किया और जानकारी ली। पीएम ने सुबह बीएचयू में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के टॉपर्स को सर्टिफिकेट बांटे। उनके साथ तस्वीरें लीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।