आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त का गला चीर दिया और फिर उसका खून पीने लगा।

पास खड़ा आरोपी का दोस्त घटना का वीडियो बनाता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 19 जून की है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध है।

दोस्त को जंगल में ले गया था आरोपी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी विजय ने मारेश को मिलने के लिए बुलाया था। वह अपने दोस्त जॉन के साथ उसे जंगल में ले गया।

 

वहां, उसने विक्टिम से अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की बात पूछी। दोनों में इस पर विवाद हुआ और हाथापाई शुरू हो गई।

इसके बाद विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया और उसका खून पीने लगा।

इस दौरान पास खड़ा उसका दोस्त जॉन घटना की वीडियो बनाता रहा। हालांकि वीडियो कैसे वारल हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

मारेश की जान बची

पुलिस ने बताया कि दोस्त के हमले में घायल मारेश को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच गई।

फिलहाल मारेश ठीक है और इलाज के बाद अपने घर जा चुका है।

दोस्त की हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मुंबई में दोस्त की बर्थडे पर हत्या, जिस चाकू से केक काटा, उसी से मारा

मुंबई में 4 लड़कों ने अपने दोस्त के 18वें बर्थडे पर उसकी हत्या कर दी। इनके बीच 10 हजार रुपए का विवाद चल रहा था। घटना 31 मई की है। गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों में 2 नाबालिग भी हैं। हत्या के वक्त आरोपियों ने दोस्त को केक खिलाया और उसी चाकू से मारा, जिससे केक काटा गया था।