आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कर्नाटक की भाजपा सरकार ने शेड्यूल कास्ट को दिए जा रहे आरक्षण में केंद्र की रिकमंडेशंस लागू कर दी हैं। राज्य के बंजारा और भोवी समुदाय के लोगों ने सोमवार को इसका विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के घर पर पत्थरबाजी की। बंजारा समुदाय का कहना है कि सरकार के फैसले से उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। यह फैसला तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।