आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज 170-180 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में कोई कंफ्यूजन नहीं हुई है।
बोम्मई ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि हालांकि यह लिस्ट सोमवार शाम जारी होने वाली थी लेकिन कुछ और डिस्कशन होना बाकी रह गया था। साथ ही कुछ उम्मीदवारों की ग्राउंड रिपोर्ट आना बाकी था इसलिए लिस्ट मंगलवार या बुधवार को जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलग-अलग लेवेल पर हमने मेराथन मीटिंग की है। हमने सभी सीटों के बारे में गहराई से स्टडी की है। उनका इतिहास जाना है।
मीटिंग में हमने चुनाव के लिए रोड मैप भी तैयार किया है। बीएस येदियुरप्पा जी का हमें मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने तमाम सारे सुझाव भी हमें दिए हैं। केंद्र और और येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जा रहा है।
उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को हुई थी बैठक
उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे।