आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ओडिशा रेल हादसे की जांच में जुटी CBI ने सोरो सेक्शन सिग्नल JE का घर सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को हुई, लेकिन जानकारी आज सामने आई है। सिग्नल JE बालासोर स्थित सोरो में किराए के घर में परिवार के साथ रहते थे।
बहानागा रेलवे स्टेशन (बालासोर) में हादसे के बाद से वे घर में मौजूद नहीं थे। एजेंसी ने पहले उनसे पूछताछ की थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब वह अपने परिवार के साथ लापता हैं। इस हादसे में 291 लोगों की मौत हुई थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
तमिलनाडु के CM स्टालिन से मिलने नहीं जाएंगे नीतीश कुमार, उनकी जगह तेजस्वी रवाना
पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चेन्नई जाने वाल वाले थे, लेकिन लास्ट मूवमेंट पर उनका दौरा कैंसिल हो गया है। हालांकि उनका दौरा रद्द होने का कारण अभी नहीं बताया जा रहा है।
सीएम की जगह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात करेंगे। वो पटना से तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ जेडीयू के सीनियर लीडर और मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं।
केरल के पलक्कड़ में कांजीकोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्टील फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट हुआ। फैक्ट्री में आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
वालयार पुलिस के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली सीएम हाउस को लेकर विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD के 7 ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस किया जारी
दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सोमवार को PWD के 7 ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की मरम्मत में नियमों के कथित उल्लंघन का आरोप है। नोटिस में PWD के अधिकारियों को अपने कार्यों के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।
असम CM बोले- पूर्वोत्तर में BJP का फोकस 2019 में हारी 9 सीटों पर
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी उन निर्वाचन क्षेत्रों पर कर रही है जहां मौजूदा सांसद अन्य दलों के हैं। सरमा ने कहा- यह बैठक पूर्वोत्तर के नौ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए है। यह मंगलवार को भी जारी रहेगी।
भारत ने ‘कृपाण’ मिसाइल वियतनाम को गिफ्ट की
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम को स्वदेशी मिसाइल ‘कृपाण’ उपहार में देने की घोषणा की। रक्षामंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल फान वान गैंग के साथ बातचीत की। इसके अलावा वियतनाम के रक्षामंत्री ने DRDO मुख्यालय का भी दौरा किया।