आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई है। इमारत गिरने का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है चार मंजिला इमारत सिर्फ चार सेकेंड में ढह जाती है। देहरादून डिफेंस कॉलेज गढ़वाल हिमालय की तलहटी में स्थित है। कॉलेज की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यहां स्टूडेंट्स NDA और डिफेंस सर्विस एग्जॉम की तैयारी करते थे।