आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश में 5 जिलों की 8 जगहों पर छापेमारी की। टीम ने आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली में सर्च ऑपरेशन किया। वाराणसी में BHU के छात्र संगठन कार्यालय में टीम भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय को कब्जे में लेकर दस्तावेज खंगाल रही है।
संगठन के सदस्यों की संदिग्ध गतिविधियों का NIA को इनपुट मिला है। NIA के साथ पुलिस और अन्य अधिकारी कैंपस में मौजूद है। NIA सूत्रों के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले में यह छापेमारी की है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में सेना का सर्च ऑपरेशन, कल यहां एनकाउंटर में आतंकी मारा गया था
जम्मू-कश्मीर के रियासी में सेना का सर्च ऑपरेशन मंगलवार सुबह फिर शुरू हुआ। यहां कल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया था। इस एनकाउंटर में एक पुलिस वाला भी घायल हुआ था। पुलिस को इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई शुरू की।
अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, जो बाइडेन 7 सितंबर को चार दिन के दौरे पर भारत आएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाइडेन दो दिन बाद यानी 7 सितंबर को चार दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। बाइडेन यहां जी-20 में हिस्सा लेने आ रहे हैं। यह मीटिंग 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित की जाएगी।
I.N.D.I.A ब्लॉक कैंपेन कमेटी की पहली बैठक आज, कोऑर्डिनेशन कमेटी 13 सितंबर को मीटिंग करेगी
I.N.D.I.A ब्लॉक की कैंपेन कमेटी की पहली मीटिंग 5 सितंबर मंगलवार को शाम 5 बजे मिलाप बिल्डिंग में होगी। 19 सदस्यों वाली कैंपेन कमेटी में दो और सदस्यों को शामिल किया गया, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 21 हो गई।
नए सदस्य डीएमके के तिरुचि शिवा और पीडीपी के मेहबूब बेग थे। इसके अलावा कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में होगी। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक राजधानी दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के घर पर होगी।
ऑनलाइन पोंजी घोटाले में तीन चीनी नागरिकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
गृह मंत्रालय के इमीग्रेशन ब्यूरो ने एक ऑनलाइन पोंजी घोटाले में शामिल तीन चीनी नागरिकों के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।