आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश में आज ईद अल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर के मस्जिदों और दरगाह में लोग सुबह ईद की नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा।

पीएम मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा के मौके पर शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि ये दिन सभी की जिंदगी में खुशी और बरकत लेकर आए। ये दिन हमारे समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखे।