इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी 10 फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन से ही खुश नहीं हैं. यही वजह है कि उन्होंने बीसीसीआई को एक प्रपोजल भेजा है, जिसमें कहा है कि मिनी ऑक्शन के अब कभी नहीं कराया जाए. उसकी जगह ड्राफ्ट फॉर्मेट लाना चाहिए. साथ ही हर तीन साल में ही मेगा ऑक्शन होना चाहिए.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए हाल ही मिनी ऑक्शन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इसमें इतिहास की सबसे महंगी बोली भी लगी और एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. अब सैम कुरेन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं.