सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को युवक की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च फिलहाल रोक दिया है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा।

आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। खनौरी बॉर्डर पर बुधवार यानी 21 फरवरी को किसानों और पुलिस बीच टकराव हुआ था। यहां युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। आज किसानों ने शुभकरण की फोटो लेकर नारेबाजी की।

सरवण पंधेर ने आज एक तस्वीर जारी की, जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है। पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए। शुभकरण की मौत के बाद भारतीय किसान यूनियन (कादियां) ने जालंधर-लुधियाना की सीमा पर फिल्लौर में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे 2 घंटे के लिए जाम किया। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (BKU चढ़ूनी) के कार्यकर्ता भी रोड जाम कर धरने पर बैठे।

किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा- पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया। 167 किसान घायल हैं। 6 लापता हैं।

हरियाणा-पंजाब के लिंक रोड पर भी बैरिकेडिंग, भास्कर रिपोर्टर नरेंद्र शर्मा बता रहे….

21 मिनट पहले

हरियाणा पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग

मोहाली में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के बैनर तले गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गयाl उन्होंने मांग की कि पंजाब के किसानों पर केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा अत्याचार किया जा रहा है l हरियाणा पुलिस पर केस दर्ज किया जाए।

57 मिनट पहले

शंभू बॉर्डर पर इस वक्त क्या माहौल, भास्कर रिपोर्टर शिवांगी सक्सेना बता रही हैं…

02:20 PM

22 फ़रवरी 2024

किसान नेता पंधेर ने कहा- हमला करने वालों पर हत्या का केस दर्ज हो

02:01 PM

22 फ़रवरी 2024

शुभकरण की मौत के मामले में हाईकोर्ट में याचिका

खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। मोहाली के एडवोकेट हरिंदर सिंह ने लगाकर आंसू गैस के गोलों और पैलेट गन पर सवाल उठाए हैं। हाईकोर्ट में इस मामले की 29 फरवरी को सुनवाई करेगा।