सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर प्रदेश में युवाओं और नाबालिगों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि कम उम्र के बच्चों तक किसी भी तरह का नशा पहुंचना रोकना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में संबंधित कंपोजिट दुकान के सेल्समैन का व्यवहार अनुचित पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। दुकान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

सरकार का फोकस केवल शराब की बिक्री पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने, युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और शैक्षणिक परिसरों में निगरानी मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

योगी सरकार का संदेश साफ है कि नाबालिगों तक नशे की पहुंच में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #सरक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अपन #तरह