नई दिल्ली । शाआमी की पहली स्मार्टवॉच प्रो1 बाजार में बिक्री के लिए पेश हो गई है। इसमें 1.69-इंच की फुल टच स्क्रीन दी गई है। इसमें 8-स्पोर्ट्स मोड्स और रियल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। शाआमी स्मार्ट फिट प्रो1 की कीमत की बात करें तो इसे 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमेजान पर उपलब्ध करवाया गया है। हालांकि, कंपनी इस पर भी ऑफर दे रही है। इस स्मार्टवॉच पर बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

शाआमी स्मार्ट फिट प्रो1 स्मार्टवॉच को एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदने पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच को पिंक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है।

शाआमी स्मार्ट फिट प्रो1 स्मार्टवॉच में 1.69-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेज्योलूशन 240गुणा280 है। इस स्मार्टवॉच में 8-स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में रियल टाइम ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटरिंग और दूसरे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। महिलाओं के लिए इस स्मार्टवॉच में पीरियड ट्रैकर फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच में 150 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। इसे आप मूड और फैशन के हिसाब से कभी भी चेंज कर सकते हैं। इस वॉच को फोन से पेयर करके कॉल को रिसीव और रिजेक्ट भी किया जा सकता है।

दूसरे स्मार्टवॉच की तरह ही इसमें भी आपको फोन कॉल, मैसेज, और दूसरे नोटिफिकेशन्स मिलेंगे। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज 5 से 6 घंटे तक साथ निभाती है। ये वॉटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी67 रेटिंग के साथ आती है।