ऑस्कर 2022 में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं करी थी,एक घटना ने विश्व को दो अलग-अलग हिस्सों में बाट दिया।
दरसल हुआ यह ऑस्कर के 2022 के पुरस्कारों की घोषणा हो रही थी, जिसमे फ़िल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकार मौजूद थे , अक्सर ऐसे कार्यक्रमों को अनोखा एवं अधिक तौर पर दर्शनीय बनाने के लिए शो का होस्ट मजाकिया ढंग से वहाँ उपस्थित हर किसी पर अलग-अलग मजाकिया टिपण्णी करता है और अपने अंदाज़ से कार्यक्रम में कॉमेडी का तड़का लगाता है जिससे कार्यक्रम की दर्शनीयता बड़ जाए और हर कोई कार्यक्रम का लुत्फ़ उठा सके |
क्या है मामला ?
इस साल ऑस्कर्स को अमेरिका के मशहूर कमिडियन और प्रेजेंटर क्रिस रॉक होस्ट कर रहे थे|
क्रिस ने बाकियो की ही तरह सामने बैठे विल स्मिथ की ओर रुख किया और उनकी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन पर एक जोक कर दिया । जोक के प्रतिक्रिया पर पहले तो विल स्मिथ के चेहरे पर एक मुस्कान थी मगर उनकी पत्नी जेडा असहज और चिंतित दिखाई दी|
कुच ही पल में पत्नी की असहजता के बीच विल अपनी जगह से उठे और मंच पर रॉक की तरफ बढ़ने लगे बाकी सभी दर्शको सहित रॉक को भी यह लगा कि उनका जोक इतना मजेदार था कि स्मिथ स्टेज पर आकर उनकी तारीफ करेंगे मगर उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो ऑस्कर के स्टेज पर पहले कभी नहीं हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया और इस साल वह एक घटना ऑस्कर के विजेताओं से ज़्यादा सुर्ख़ियों में रही|
उनकी पत्नी के ऊपर जोके करने के लिए उन्होंने स्टेज पर होस्ट क्रिस रॉक को एक थप्पड़ जड़ दिया और बिना कुछ कहे वापस अपनी सीट की तरफ बड़ गये । क्रिस भी बाकियो की तरह इस घटना पर अचंभित हो गये थे मगर स्टेज पर होने के कारण उन्होंने इंप्रोवाइज करके स्थिति सामान्य है और वह विल की प्रतिक्रिया को मज़ाक में ले रहे है ऐसा अभिनय करने की कोशिश करी मगर उनका गुस्सा उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रहा था|
इस साल 24वें अकैडमी अवॉर्ड सैरेमनी का आयोजन डॉब्ली थिएटर में हुआ |
वहाँ उपस्थित सभी दर्शको को पहले लगा की यह एक ड्रामा था मगर स्टेज से चलकर अपनी सीट पर तुरंत बैठने के बाद जब विल ने चिल्ला कर रॉक से अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुआ कहा कि अब कभी उनकी पत्नी का नाम अपने मुंह से लेने की सोचे भी ना,सब को यह यक़ीन होगया की यह कोई प्रूव नियोजित ड्रामा नहीं है|
ड्रामा नहीं हक़ीकत
आखिर क्यों इतना गुस्सा?
सवाल यह है की एक मज़ाक से विल स्मिथ इतना क्यों नाराज़ हो गये के उन जैसे मसहूर और सज्जन पुरष ने सभी के सामने ऐसा विवादीत और हिंसक बर्ताव किया?
इस घटना का दूसरा पहलु ही सवाल का जवाब है , दरअसल विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट को Alopecia Areata नामक बीमारी है जो कॉमन ऑटोइम्यून कंडीशन है. इस बीमारी में पीड़ित के बाल झड़ने लगते हैं और कई बार वो पूरी तरह से गंजा हो जाता है. जानकारों के मुताबिक, इस बीमारी में पीड़ित अपने सारे बाल खो देता है और कई बार तो उसके पूरे शरीर के बाल झड़ जाते हैं.
अपनी पत्नी की पीड़ा को विल अच्छी तरीके से जानते है और इस वजह से उन्होंने मज़ाक को मज़ाक की तरह नहीं लिया और रॉक पर हाथ उठा दिया |
किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम
इस विवादित एवं चर्चित घटना के बाद विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है। रिनाल्डो मार्कस ग्रीन के निर्देशन में बनीं फिल्म किंग रिचर्ड में विल स्मिथ ने महान टेनिस प्लेयर्स वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स (वीनस विल्लियम्स-सेरेना विल्लियम्स) के पिता रिचर्ड विलियम्स (रिचर्ड विल्लियम्स) की भूमिका निभाई है।
अपनी स्पीच में उन्होंने रॉक से और बाकी दर्शको से अपने बर्ताव के लिए माफ़ी भी मांगी , वहीं इमोशनल होकर वह स्टेज पर रोने लगे । उन्होंने कहा – “मैं अकादमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं जो बाकी नॉमिनेट हुए हैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं एक क्रेजी पिता की तरह लग रहा हूंं, जैसा उन्होंने रिचर्ड विलियम्स को लेकर कहा। लेकिन प्यार आपको क्रेजी चीजें करने को मजबूर कर देता है”|
ब्रेक के दौरान डेनजल वॉशिंगटन और टाइलर पैरी, विल को समझाते नजर आए। डेनजल ने विल को गले लगाया और उन्हें शांत किया। विल इस दौरान बहुत इमोशनल हो गए थे|
उठे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पे सवाल?
बिलकुल हर घटना की तरह इसकी प्रतिक्रिया देते हुए भी लोग दो अलग अलग खेमो में बट गये |
एक तरफ़ लोगो को यह थप्पड़ जायज़ लगा और उन्होंने अपनी दलील होते हुए हर किसी से यह कहा की मज़ाक का एक दायरा होता है और उससे लांघना नहीं चाहिए वहीं दूसरी तरफ से लोगो ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अपना स्तम्भ बनाकर इस घटना पर अपनी राय दी|
कई बॉलीवुड के सितारे जैसे कंगना रानौत, सलमान खाण, वरुण धवन इतियादी ने विल स्मिथ के गुस्से को जायज़ बताया और उसका समर्थन किया वहीं दुनियाभर के अलग- अलग हास्य कलाकारों ने विल की कड़ी आलोचना की और इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े किये|
विजेताओं से ज़्यादा सुर्ख़ियों में रही यह घटना
ऑस्कर्स के इतिहास में पहली बार विश्व की जनता ऑस्कर्स के समाप्त होने के बाद विजेताओं की जगह इस घटना पर चर्चा कर रही है विल स्मिथ अवार्ड जीतने के बावजूद सुर्ख़ियों में तो थे मगर गलत कारणों से|
कुछ ही समय में इस घटना के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और #WillSmith और #ChrisRock ट्रेंड करने लगे।
लेकिन जनता ने इस गंभीर घटना को अपनी रचनात्मकता के इस्तेमाल से मजाकिया बनाकर उसपर मीम बनाकर खूब लुत्फ़ लिया