सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में अगस्त 2026 के दौरान अच्छी तेजी देखने को मिली। Naukri JobSpeak Index के अनुसार, अगस्त में प्रोफेशनल नौकरियों की हायरिंग सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी। इंडेक्स अगस्त 2025 के 2,664 से बढ़कर 3,028 पर पहुंच गया। हालांकि, जुलाई के 3,227 के मुकाबले इसमें 6 प्रतिशत की मासिक गिरावट दर्ज हुई।

फ्रेशर्स के लिए भी तस्वीर बेहतर रही। तीन साल तक के अनुभव वाले उम्मीदवारों की हायरिंग में 15 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। इंश्योरेंस सेक्टर में फ्रेशर हायरिंग अकेले 37 प्रतिशत बढ़ी। वहीं 4-7 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की मांग 10 प्रतिशत, 8-12 साल वालों की 16 प्रतिशत और 13-16 साल के अनुभव वालों की हायरिंग 18 प्रतिशत बढ़ी।

सेक्टर के लिहाज से ऑटो और ऑटो एंसिलरी में हायरिंग 19 प्रतिशत बढ़ी, जबकि हेल्थकेयर में 16 प्रतिशत और रिटेल में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। IT में 11 प्रतिशत और AI-मशीन लर्निंग से जुड़े पदों में 31 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई।

हालांकि, रिपोर्ट ने त्योहारी सीजन के समय में बदलाव को ध्यान में रखते हुए आंकड़ों की सावधानी से व्याख्या करने की सलाह दी है।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #अगस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #Naukri