सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो गई है। परीक्षा 21 नवंबर तक ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों और जैमर के जरिए निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों की सीटों का आवंटन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी बनी रहे।
जूते-मोजे पहनकर जाने पर रोक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा। जारी निर्देशों के अनुसार, जूते और मोजे पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को चप्पल या स्लिपर पहनकर आने की सलाह दी गई है। महिला अभ्यर्थियों को मेहंदी और नेल पॉलिश से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश का समय सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक है। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता है।
4 नवंबर की परीक्षा की तारीख बदली BSEB ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 4 नवंबर को निर्धारित परीक्षा को 21 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। यह बदलाव केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं से तारीख टकराने के कारण किया गया है। अन्य तारीखों पर होने वाली परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उस पर दर्ज तारीख, पाली और केंद्र की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
Hashtags: #Education #Bhopal #बिहार #Stet #परीक्षा #शुरू #नवंबर #कड़ी #निगरानी #बिहारSTETपरीक्षाशुरू