पुणे । आईपीए में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एक तेज थ्रो के कारण रन आउट हुए। हार्दिक के इसी थ्रो से विकेट तक टूट गया  इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मेच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक की 87 रन की शानदार पारी की सहायता से इस मैच में जीत दर्ज की है।

वहीं लंबे समय बाद अच्छी पारी खेलकर उत्साहित पांड्या ने कहा कि अब चार नम्बर पर आकर मैं खेल को नियंत्रित कर सकता हूं। इस मैच में मिली जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस पांच मैचों में चार जीत के साथ आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है और अब रविवार को वह चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाले मुकाबले में बढ़े हुए मनोबल से उतरेगी।

बल्लेबाज के दौरान हार्दिक को बीच में थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ा पर इसके बाद भी वह अंत तक डटे रहे। पांड्या ने अपनी पारी को खास बताया है।