मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है।
वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में 42 रनों की पारी के साथ ही अपने 1000 रन पूरे किये। वॉर्नर ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 1000 रन बनाये थे। इसी के साथ ही वॉर्नर आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी बने हैं।
इससे पहले पंजाब किंग्स के शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1029 रन बनाए थे। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम कोलकाता के खिलाफ 1018 रन हैं। वॉर्नर ने पंजाब के खिलाफ 1005 रन और बनाए हैं और कोलकाता के खिलाफ भी 1 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है।