सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति भोपाल की प्रस्तुति विविधा गरबा महोत्सव 2023 आयोजित किया गया जिसमें श्रोताओं ने बहुत बढ़कर हिस्सा लिया तथा गरबा महोत्सव का आनंद लिया तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में विविधा द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया| जैसे एकल नृत्य प्रतियोगिता, एकल गीत प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, फैशन शो, कलश मेकिंग इत्यादि! जिसमें 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने में भाग लिया साथ ही इस गरबा महोत्सव में विभिन्न तरह के स्टॉल्स भी लगाए गए थे  | जिसके अंतर्गत फूड स्टॉल, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गारमेंट्स ,हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट आदि ! प्रतिदिन गरबा महोत्सव में निर्णायक को द्वारा पांच पुरस्कार सुनिश्चित किए गए जिसमें बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वैलरी, नॉनस्टॉप परफॉर्मर ,स्टार ऑफ़ द डे इत्यादि ! गरबे का समापन 21 अक्टूबर को हुआ जिसमें सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय के पुरस्कार भी वितरित किए गए !

इस गरबा महोत्सव की आयोजक अभिलाषा तिवारी एवं अभय तिवारी ने बताया कि अगले वर्ष की नवरात्रि में यह गरबा महोत्सव और भी भव्य एवं विराट रूप से आयोजित किया जाएगा!