सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान -2026 के अंतर्गत जोन क्रमांक -13, वार्ड क्रमांक-54 (बरकतउल्ला वार्ड) स्थित एम्स हॉस्पिटल गेट नं. 2 के पास 09 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से वृहद जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों एवं हितग्राहियों की समस्याओं तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा भी की जाएगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगर निगम अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र नागरिकों के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को शिविर से पूर्व संबंधित वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों की विभागवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए सैचुरेशन मोड में कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम नागरिकों को शिविर स्थल पर ही राहत प्रदान की जा सके। शिविर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी और लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर मिश्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #जनकल #एनएन #टवर #आईट #2026 #बरकतउल #समस #एमसगट