सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी के नेतृत्व क्षेत्र में भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और संकल्प के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।यात्रा के शुभारंभ से पूर्व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता विधायक सबनानी के निवास पर एकत्रित हुए, जहां से वे रवींद्र भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात रवींद्र भवन से 'सेवा ज्योति यात्रा' का शुभारंभ हुआ। यात्रा में सुसज्जित रथ के पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का ध्वज थामे, देशभक्ति के गीतों पर गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह यात्रा जनसंपर्क चौराहा, पलाश होटल, रंगमहल चौराहा, टी.टी. नगर थाना, टॉप इन टाउन और रोशनपुरा चौराहा होते हुए विधायक निवास 45 बंगले पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। सेवा ज्योति यात्रा में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #भगव #सबन #एनएन #टवर #आईट #नसभ #जनस #भगवनदससबन