मुम्बई । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली लीग आईपीएल के 15 वें सत्र में लगातार नाकाम रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के 36वें लीग मैच में भी. कोहली पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वह इस आईपीएल में लगातार दूसरी बार पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। .
इस मैच के बाद विराट को वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के साथ मैदान पर बातचीत करते हुए देखा गया। लारा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी कोच हैं। कोहली को लारा के साथ बात करते हुए प्रशंसकों ने अंदाजा लगाया है कि विराट अपने फार्म को लेकर उनसे सलाह ले रहे होंगे। विराट और लारा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें आरसीबी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें साझा की गयी हैं।
वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ दो दिग्गजों को एक साथ देखकर खुशी हुई है। अगले मुकाबले में बड़ी पारी आने वाली है।’ गौरतलब है कि कोहली ने आईपीएल की आठ पारियों में 122.68 के स्ट्राक रेट से कुल 119 रन बनाए हैं जिसमें 48 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। अभी तक उनके बल्ले से सिर्फ 9 चौके और 2 छक्के निकले हैं।