पुणे ।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हुए मैच में अपने व्यवहार के कारण प्रशंसकों के निशाने पर आ गये हैं।
पहले ही खराब फार्म में चल रहे विराट को इस मैच में अपनी उग्र प्रतिक्रिया के कारण दर्शकों की आलोचना मिली है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी के आउट होने के बाद विराट अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाये और उन्होंने खतरनाक प्रतिक्रिया देने के साथ ही अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
विराट की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। इसपर प्रशंसकों ने अब आरसीबी के पूर्व कप्तान की क्लास लगानी शुरू कर दी है।
धोनी इस मैच सीएसके को जीत नहीं दिला पाये। वह तीन गेंदों पर दो रन ही बना पाये। इस मैच में जीत के साथ ही आरसीबी अब शीर्ष-4 में पहुंच गई है।