भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाल फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को ब्रिटेन की महिला टेनिस स्टार एम्मा राडुकानू ने लॉरियस वर्ल्‍ड स्‍पोर्ट्स अवॉर्ड की दौड़ में पीछे छोड़ते हुए ‘लॉरेस ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता है। टेनिस खिलाड़ी एम्मा को 18 साल की उम्र में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के लिए यह अवार्ड मिला। इस अवार्ड की दौड़ में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी प्रमुख दावेदार थे।

वहीं गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉम्पसन हेराह को भी पुरुष ओर महिला वर्ग में शीर्ष सम्मान मिला है।

लॉरेस विश्व खेल अकादमी ने वेरस्टापेन को साल का सर्वश्रेष्ठ विश्व पुरुष खिलाड़ी और थॉम्पसन को साल की सर्वश्रेष्ठ विश्व महिला खिलाड़ी नामांकित किया। यह पुरस्कार खेल जगत में साल 2021 में किये विशेष प्रदर्शन के आधार पर दिए गए। इसके अलावा यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने वाली इटली की टीम को दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ लॉरेस टीम का अवार्ड मिला है।

इसके अलावा ‘कमबैक ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार स्काई ब्राउन को, जबकि दिव्यांग वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मार्सेल हग को दिया गया। टॉम ब्रेडी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। साल के सर्वश्रेष्ठ ‘एक्शन’ खिलाड़ी का इनाम बेथानी श्राइवर व ‘स्पोर्टिंग आइकन’ का इनाम वेलेंटिनो रोसी को मिला है।