नई दिल्ली । भारत के उभरते हुए तैराक वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में हुए डेनिश ओपन तैराकी की पुरूषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के पुत्र वेदांत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8:17.28 के समय के साथ जीत दर्ज की है।
उन्होंने स्थानीय तैराक अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को 0.10 सेकंड से हराया। वेदांत का प्रदर्शन टूर्नामेंट हर टूर्नामेंट के साथ ही बेहतर होता जा रहा है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपनी टाइमिंग बेहतर की थी।
वहीं भारत के ही अनुभवी तैराक साजन प्रकाश ने पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाय ए के फाइनल में 54.24 सेकंड के साथ ही पांचवा स्थान हासिल किया। वहीं तानिश जॉर्ज मैथ्यू सी फाइनल में 56.44 के साथ शीर्ष रहे। हीट्स के शीर्ष आठ तैराक ए फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। अगले आठ बी में और उसके अगले आठ सी में उतरते हैं। वहीं महिला वर्ग में शक्ति बालाकृष्णन 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 42 तैराकों में 34वें स्थान पर रहे।