सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तराखंड सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में काम कर रहे MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है। यानी अब MBBS इंटर्न्स को हर महीने 8 हजार रुपये ज्यादा मिलेंगे।

यह फैसला राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा। इनमें श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में MBBS के साथ-साथ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।

स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब उत्तराखंड के करीब 600 MBBS इंटर्न्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इंटर्न्स पहले 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक करने की मांग कर रहे थे। आंदोलन के दौरान सरकारी अस्पतालों की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा था, हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई थीं।

सरकार के नए फैसले से मेडिकल इंटर्न्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, अब यह देखना होगा कि बढ़ा हुआ स्टाइपेंड किस तारीख से प्रभावी होता है और आंदोलन कर रहे डॉक्टर इस फैसले पर क्या रुख अपनाते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Mbbs #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सरक #करन