आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील इन दिनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिदिन घर-घर लोगों से मिलने के लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड12 नारियल खेड़ा में उत्तर विधान सभा के युवा प्रत्याशी आतिफ अकील का स्थानीय महिलाओं ने स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय रहवासियों की समस्याएं सुनी साथ ही आतिफ अकील ने सभी से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा आपके समर्थन से ही समस्याओं का हल निकलेगा। अधिक से अधिक लोग मतदान के दिन घर से निकलकर मतदान करें।