सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप घर-घर जाइए, मोहल्ले-मोहल्ले जाइए और केंद्र व राज्य सरकार की विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं बताइये। आज हर वर्ग के कल्याण के किए सरकार की योजनाएं चल रही हैं। लाखों लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। पाठक ने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों का लाभ सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।