आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर भोपाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने शुक्रवार को कैंची छोला स्थित ग्वाल बाबा के मंदिर दर्शन एवं पूजन कर जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया। वे आज दिनभर वार्ड क्रमांक-18 वीर सावरकर मंडल में भ्रमण करेंगे और जनता से मिलेंगे।

शर्मा रामनगर से मैन रोड और न्यू विलास खजूर वाली गली, विनोद ठाकुर, बंटी ठाकुर के घर, न्यू विलास कॉलोनी, नमक वाली गली और आदर्श नगर का भ्रमण करेंगे। दोपहर बाद वे आदर्श नगर स्थित राम मंदिर से फिर जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे। वे बबलू उदासी वाली गली, हाउसिंग बोर्ड 4 और 5 नंबर बिल्डिंग, राधा टाकिज, ईरानी डेरा मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर जाएंगे। शर्मा कुछ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बस्ती के निवासियों के घर भी जाएंगे।