ITDC India e-Press / Agencies

अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बिलावल भुट्टो से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को पूरी तरह से खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद जैसी आतंकी संगठन न केवल खतरनाक है, बल्कि यह 2002 में अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या जैसे गंभीर अपराधों में भी शामिल रही है। शेरमन ने पाकिस्तान सरकार से देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों का सम्मान करने की भी मांग की।

ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तान से डॉ. शकील आफरीदी को रिहा करने की भी अपील की। डॉ. आफरीदी ने अमेरिका की मदद से ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पोलियो टीकाकरण के बहाने ओसामा के परिवार के DNA सैंपल इकट्ठा किए थे, जिससे अमेरिकी स्पेशल यूनिट ने 2011 में बिन लादेन को मार गिराया था। हालांकि पाकिस्तान ने डॉ. आफरीदी को देश की सुरक्षा के खिलाफ जानकारी साझा करने के आरोप में 2012 में 33 साल की जेल की सजा दी थी। वे अब तक 14 साल से जेल में हैं।

ब्रैड शेरमन ने सोशल मीडिया पर भी कहा कि पाकिस्तान में ईसाइयों, हिंदुओं और अहमदिया मुसलमानों सहित सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों को बिना डर-धमकी के अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद से लड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। इस बीच, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद के राजदूतों से भी मिला।

#बिलावल #अमेरिकी_सांसद #जैश_ए_मोहम्मद #आतंकवाद #सुरक्षा #राजनीति