ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर हमला, 110 डिग्री तक तापमान बढ़ाने की कोशिश

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल:

फ्रांस में सरकारी रक्त सेवा (EFS) से जुड़े तीन केंद्रों के कूलिंग सिस्टम पर साइबर हमला किया गया। हैकर्स ने ब्लड प्लाज्मा रखने वाले कोल्ड स्टोरेज का तापमान बेहद ऊंचे स्तर तक बढ़ाने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सिस्टम में तापमान की सेटिंग माइनस 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़ाकर 110 डिग्री सेल्सियस तक करने का प्रयास किया गया। हालांकि, निगरानी और अलार्म सिस्टम ने समय रहते खतरे का पता लगा लिया और कर्मचारियों ने स्थिति संभाल ली।

फ्रांस की राष्ट्रीय रक्त सेवा EFS ने बताया कि हमले में प्लाज्मा रखने वाले तीन केंद्रों की निगरानी और नियंत्रण प्रणाली प्रभावित हुई। यहां रक्त आधान के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लाज्मा और दवाओं के निर्माण में उपयोग होने वाले प्लाज्मा के बैग रखे थे। कर्मचारियों ने प्रभावित सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी रक्त उत्पाद को नुकसान नहीं पहुंचा और न ही मरीजों के स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ा। रक्त संग्रह और वितरण सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी रहीं।

इस घटना की गंभीरता इसलिए अधिक है क्योंकि EFS फ्रांस के 1,900 से अधिक अस्पतालों को रक्त और उससे जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराता है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही हैं। प्रभावित उपकरणों तक रिमोट एक्सेस भी बंद कर दिया गया है।

इससे पहले अक्टूबर में फ्रांस के करीब 700 सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर साइबर हमले हुए थे। इसके बाद बेल्जियम, नीदरलैंड और अन्य यूरोपीय देशों में भी ऐसी घटनाएं सामने आईं। सुपरमार्केट में खाद्य सामग्री खराब होने से लाखों यूरो का नुकसान हुआ। लगातार हो रहे इन हमलों ने इंटरनेट से जुड़े औद्योगिक और जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों की साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #फ्रांस #ब्लड #बैंक #साइबर #हमला #110 #डिग्री #फ्रांसकेब्लडबैंक