सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने सोमवार को ईरान के केश्म द्वीप पर सीमित हवाई हमले किए। यह द्वीप रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है। अमेरिकी अधिकारियों ने कार्रवाई को रक्षात्मक कदम बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को ईरानी हमलों से सुरक्षित रखना था।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, केश्म द्वीप पर पांच धमाकों की आवाज सुनी गई। पास के बंदर लेंगेह इलाके में भी विस्फोटों की खबर सामने आई। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों में हमलों से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
इस बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तीन अमेरिकी ड्रोन मार गिराए। इनमें दो एमक्यूएम-170 टोही ड्रोन केश्म द्वीप के दक्षिण में गिराने का दावा भी शामिल है। एक एमक्यू-9 ड्रोन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इन दावों की अमेरिकी पक्ष से स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की संभावना जताई थी। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केश्म पर कार्रवाई बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने का संकेत नहीं है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #अमेरिका #ईरान #केश्म #द्वीप #किए #हमले #सीएनएन #अमेरिकानेईरानके