सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूपी में I.N.D.I गठबंधन में पेंच फंस गया है। कांग्रेस सोर्स के मुताबिक पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद लोकसभा सीटों पर दावा किया है। सपा ने कांग्रेस को जिन 17 सीटों का ऑफर किया है, उनमें से तीनों सीटें शामिल नहीं हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भास्कर से कहा- गठबंधन पर फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है।

इन सबके बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ पहुंचने वाली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसमें शामिल होंगे या नहीं, इस पर यह सस्पेंस बरकरार है। कल (सोमवाार को) अखिलेश यादव ने कहा था- सीट बंटवारा क्लियर होने के बाद यात्रा में शामिल होने पर विचार करेंगे।

सपा ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव

समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी है।

इसके बाद कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले सपा के 11 सीटों के प्रस्ताव पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रजामंद नहीं थे। सपा ने नए सिरे से सीट तय करके कांग्रेस हाईकमान को भेजी थीं।

सपा की दूसरी सूची में 11 प्रत्याशी

सोमवार को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, हरदोई से ऊषा वर्मा, आंवला से नीरज मौर्या, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।

यूपी में पिछले 3 चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन

2009- कांग्रेस 69 सीटों पर चुनाव लड़ी और 21 जीती। इस चुनाव में सपा 75 पर लड़कर 23 और बसपा 69 पर लड़ी और 20 सीटें जीतीं।

2014- कांग्रेस 67 पर लड़कर सिर्फ दो सीट जीती। सपा 75 में 5 और बसपा 80 पर लड़ी और एक भी सीट नहीं जीत पाई।

2019- सपा- बसपा का गठबंधन था। कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ रायबरेली जीत पाई। सपा 37 पर लड़ी और 5 जीती। जबकि बसपा 38 पर लड़ी और 10 जीती। रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद सपा के अब सिर्फ तीन सांसद हैं।

ग्राफिक से जानिए 2019 के लोकसभा चुनाव यूपी में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं.

20 सीटें मांग रही थी कांग्रेस, मिलीं 17

सूत्रों के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में तीन दौर की बैठकें हुईं। कांग्रेस यूपी में 20 सीटों की मांग कर रही थी। मगर, अखिलेश यादव 17 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थे। आखिर में 17 सीटों पर ही बात फाइनल हुई। वैसे भी अभी कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।

सीटों के बंटवारे को लेकर हुई इन बैठकों में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, आराधना मिश्रा मौजूद रहीं। वहीं, सपा की ओर से राम गोपाल यादव, जावेद अली खान और उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। यूपी की हर एक सीट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हर सीट पर जीत की संभावना को टटोला गया। इसके बाद भी बात फाइनल नहीं हो सकी।