सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा स्पीड की वजह से हुआ। ड्राइवर के कंट्रोल खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। ये लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हुआ।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। डीएम ने अब तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

22 की शिनाख्त हुई

तालाब से 22 शवों को निकाला गया है। जिसमें कसा गांव की शकुंतला पत्नी वीरपाल, शिवानी पत्नी राजेश, गायत्री पत्नी रजनेश, उमा देवी पत्नी शिवम, रामबेटी पत्नी खुन्नूलाल, रामलता पत्नी रनवीर, सपना पत्नी गौरव, जविता पत्नी संदीप, कुलदीप पुत्र मुकेश, कार्तिक पुत्र राजेश, अंशुली पुत्री राजेश, देवांशु पुत्र भूरे और अवनेश पुत्र राजेंद्र शामिल हैं। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

15 मिनट पहले

ट्रैक्टर-ट्रॉली में ये लोग सवार थे

ट्रॉली में सवार लोगों में कसा गांव के शिवम, उमा देवी, आर्यन, अंजलि, अनुभव, रजनी, रानी, कुंवरपाल, दीक्षा, मंडल, प्रांशु, गायत्री देवी, सतेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, गौरव, बिट्टू पुत्र गौरव-बेटी सपना, शकुंतला देवी, मीरा देवी, दीक्षा अवनेश, दर्शनपाल, लक्ष्मी देवी, रूबी, अनमोल, देवांशु, महेंद्र पाल, शिवानी, कार्तिक, सौम्या, ओमपाल, मिथलेश, तनु, राजकुमारी, कुलदीप, कमलेश, संजीव, जविता, संजीव की बेटी पायल, रामबेटी, राजपाल, मीरा देवी, श्यामलता। रौरी गांव के राहुल, अंजली, सनी। बरार गांव के नेकराम और एक अज्ञात लड़का। खिरिया गांव के साहब सिंह और देवेंद्र सिंह थे। 5 अज्ञात भी हैं, जिनके पहचान की कोशिश की जा रही है।

38 मिनट पहले

मरने वालों की संख्या 24 हुई, 2 बच्चों ने तोड़ा दम

कासगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। 22 लोगों की मौत कासगंज में हुई है। जबकि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 2 बच्चों ने दम तोड़ा है।

48 मिनट पहले

कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे राजस्व राज्य मंत्री

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद राजस्व राज्य मंत्री अनुप प्रधान कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।

ट्रॉली पर सवार थे 54 लोग

कमिश्नर रवेन्द्र कुमार ने बताया, ट्रॉली पर 54 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में गिरी है। 22 लोगों की मौत हुई है। घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। मरने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये सभी लोग एटा के रहने वाले थे। इनके गांव में पुलिस की टीम और जांच अधिकारी को भेजा गया है।