एनसीसी के 76 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यूआईटी आरजीपीवी की एनसीसी यूनिट द्वारा 5 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 74 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया ।
इस अवसर पर संस्था के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कौस्तुभ द्विवेदी, बृजेन्द्र कुमार, संजय शर्मा, विभागध्य, मनीष अहिरवार व और एपीजे छात्रावास अधीक्षक मनोज पांडे ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि, “इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, सहनशीलता और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं। फिट और स्वस्थ रहना न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए आवश्यक है।”
मैराथन के अंत में विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित गणमान्य जनो ने एनसीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
यह आयोजन न केवल एक प्रतिस्पर्धा था, बल्कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रेरक प्रयास था, वक्ताओं ने इसे ‘स्वस्थ भारत’ की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
#यूआईटीआरजीपीवी #एनसीसी_मैराथन #फिटनेस_जागरूकता