सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल-यूआईटी आरजीपीवी ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिकल व्हीकल गो कार्ट बनाकर इम्पेरिकल सोसाइटी ऑफ इनोवेशन इंजिनियर्स द्वारा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा मे आयोजित अखिल भारतीय इंडियन कार्टिंग रेस चैंपियनशिप में इलेक्ट्रिकल गो कार्ट केटेगरी की ईवी केटेगरी में देश मे द्वितीय रनर अप स्थान प्राप्त किया पुरुस्कार स्वरूप यूआईटी आरजीपीवी की इनफिनिटी रेसर्स ई -गो कार्ट टीम को आयोजकों द्वारा तीस हजार रुपये नकद,ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।
ऑटोमोबाइल विभाग यूआईटी की विभाग अध्यक्ष प्रो अलका बानी अग्रवाल एवं डॉ विकास वर्मा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की टीम इनफिनिटी रेसर्स ने देश के 35 कॉलेज की टीमों की प्रतिस्पर्धा में यह उपलब्धि हांसिल की है।
इस इवेंट में क्रासपैड,ब्रेक टेस्ट ,एक्सलरेशन टेस्ट,टेक्निकल इंस्पेक्शन राउंड, बिज़नेस प्लान प्रेजेंटेशन ,कास्ट प्रेजेंटेशन, और डिज़ाइन राउंड प्रेजेंटेशन राउंड शामिल थे।
आरजीपीवी की टीम इनफिनिटी रेसर्स में कप्तान स्तुति श्रीवास्तव, प्रांजल सैनी,(उपकप्तान),अदिति सिंह ,अविकान्त पाठक ,ड्राइवर वन सौरभ सिंह,चिंतन वर्दे, विक्रांत पटेल ,हर्ष गुप्ता, अंकित पांडे ,ड्राइवर टू वंश जैन ,हर्ष शाह ,हिगिंस फिनि जोन्स ,मोहम्मद अक़दस ,आयुष शर्मा ,जय मीना अर्णव भारतीय एवं देवसिंह शामिल थे।
टीम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुनिल कुमार, डायरेक्टर यूआईटी सुधीर सिंह भदौरिया ,विभाग अध्यक्ष अलका बानी अग्रवाल, असीम तिवारी, विकास वर्मा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापक एवं छात्रों बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा टीम को गो कार्ट बनाने के लिए दो लाख रुपये की राशि प्रफां की गई थी।टीम ने आई के आर के आंठवे सीज़न में यह उपलब्धि अपने इनोवेशन से हांसिल की है।टीम आगामी 2024 की कोयम्बटूर में आयोजित होने वाली मोटर स्पीड वे में भी हिस्सा लेंगी।