आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने यूनिवर्सिटीज को डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट पर आधार नंबर छापने से रोक दिया है। हायर एजुकेशन रेग्युलेटरी बॉडी का निर्देश तब आया है जब राज्य सरकारें यूनिवर्सिटीज से दिए जाने वाले प्रमाणपत्रों और डिग्रियों पर आधार नंबर छापने पर विचार कर रही हैं।

UGC ने कहा कि मानदंडों के अनुसार आधार नंबर रखने वाली कोई भी संस्था इससे जुड़े किसी भी डेटाबेस या रिकॉर्ड को सार्वजनिक नहीं करेगी, जब तक कि नंबर को संशोधित या ब्लैक आउट न कर दिया गया हो।

साउथ अफ्रीका में पुलिस ने 18 लुटेरों को किया ढेर, कैश वैन लूटने वाले थे बदमाश

दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार को पुलिस और लुटेरों की बीच गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिम्पोपो प्रांत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 18 संदिग्ध बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांत मखादो में राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त फैनी मासेमोला ने बताया कि ये कैश-इन-ट्रांजिट (कैश वैन) को लूटने वाले थे।

पश्चिम बंगाल के बोडाई इंडस्ट्रीयल एरिया की फैक्ट्री में लगी आग; फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बोडाई इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार शाम को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में अभी किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।