आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के पास गुजरखेड़ा में एक महिला की आग लगने के चलते मौत हो गई। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार देर रात 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि पति बीमारी के चलते कंडे की धूप देने के दौरान कपड़ों ने आग पकड़ ली।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक एबी रोड पर गुर्जर खेड़ा गांव से सोमवार रात समीना कुरैशी (45) को उसका पति असलम और परिवार के अन्य लोग जली हुई हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। समीना की मंगलवार रात मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि समीना कुरैशी की पिछले 15 दिनों से टाइफाइड था। डॉक्टर से भी उपचार कराया।

परिचित के सुझाव पर पति समीना को कंडे की धूप दे रहा था। इसकी आग समीना के कपड़ों ने पकड़ ली। उसे बुझाने में पति असलम के हाथ भी जल गए। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया।

चार बच्चे, पति वैन संचालक

समीना की शादी को करीब 20 साल हो गए। परिवार में दो बेटे और दो बेटी हैं। जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। रिश्तेदारों ने बताया कि असलम वैन चलाने का काम करता है। पत्नी के उपचार को लेकर वह काफी समय से परेशान चल रहा था। इसलिये अलग-अलग जगह से वह उपचार करा रहा था।