आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई में शनिवार सांसद संजय सिंह अमृतसर पहुंचे। संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से अमृतसर कोर्ट लाया गया है। जहां वे नई दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद से बंद हैं।
अमृतसर पहुंचे संजय सिंह ने पत्रकारों के सामने सिर्फ यही कहा कि उनकी तानाशाही के खिलाफ जंग जारी रहेगी। वहीं उनकी पत्नी भी आज अमृतसर कोर्ट पहुंची है, लेकिन कस्टडी में होने के चलते दोनों अलग-अलग अमृतसर पहुंचे।
अमृतसर कोर्ट में मामले के सुनवाई के लिए अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया भी पहुंचे।
इस मामले के बारे में एडवोकेट परमिंदर सिंह सेठी ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण हर दिन युवाओं की मौत हो रही है। जहां तक इस मामले की बात है तो बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी हैं और कई महीने वे ज्यूडिशियल रिमांड भी काट कर आए हैं। आज इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया।
2016 को शुरू हुआ था मामला
मानहानि केस की शुरुआत पंजाब में 2017 विधानसभा चुनावों से पहले 2016 में हुई थी। संजय सिंह सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया पर नशा तस्करी के आरोप लगाए थे। जिस पर बिक्रम मजीठिया ने कोर्ट का रुख करते हुए मानहानि का दावा थोक दिया था।
केजरीवाजल मांग चुके हैं माफी
केस की शुरुआत से लेकर अभी तक संजय सिंह कोर्ट द्वारा बुलाए जाने पर आते रहते हैं, लेकिन 2017 चुनावों के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ समझौता कर लिया था। उन्होंने बिक्रम मजीठिया से लिखित माफी मांगी थी, लेकिन संजय सिंह ने माफी मांगने से इनकार करते हुए केस लड़ने का फैसला किया था।