आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भिंड के मेहगांव में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट कटने पर उनका दर्द अब जुबां पर छलक उठा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गिनाया और साफ तौर पर क्षेत्र की जनता से माफी मांगते हुए कहा कि मुझे षड्यंत्रों की राजनीति नहीं आती है। यही मेरी कमजोरी है।

उन्होंने अपने शब्दों में कहाकि मेरे साथ आज भी महाराज साहेब सिंधिया, क्षेत्र की जनता का का आशीर्वाद है। उन्होंने गोरमी, अमायन समेत क्षेत्र कराए जाने विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि मेरे रहते हुए क्षेत्र में भय और आतंक नहीं बनने दिया। मेरे द्वारा द्वेषपूर्ण भाव से राजनीति नहीं की गई। मेरे रहते हुए समर्थक या समाज के किसी व्यक्ति के द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज नहीं होने दी।

संकट के समय मेरे समर्थक मेरे साथ है

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस संकट की घड़ी में मेरे समर्थक मेरे साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि मेहगांव विकास क्षेत्र में मेरे द्वारा समरसता का बीज बोया गया था। यह बीज अब अंकुर बन चुका है। मेरे द्वारा आदर्श और सिद्धांतों के बल पर राजनीति की है। उसके दम पर ही क्षेत्र की जनता का विश्वास जीत सका था। उन्होंने वीडियो में अपनी बात की शुरूआत में कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन और मेरे भाई जिन से संबंल मिलता है।

उन्होंनेकहा-2018 में आपने सेवा का अवसर दिया। 2019 मेरे अस्तित्व और संघर्ष का वर्ष था। 2020 को हम सभी ने कोरोना के संकट को झेला। इस सब के बीच सिंध नदी की बाढ़ ने मेहगांव क्षेत्र के एक क्षेत्र को तबाह किया था। उसके घाव नहीं भरे। इसके बाद भी मैंने अमायन की तहसील, सीएम राइज स्कूल दो नए स्कूल ये वो उपलब्धि है जो हमारे आने वाली पीढ़ी की जरूरत महसूस होती है।