मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रति दर्शकों का आकर्षण घटता नजर आ रहा है। इसी कारण साल 2021 की तुलना में इस बार साल 2022 में इस लीग को देखने वालों की तादाद घटी है। ब्राडकास्ट आडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के अनुसार आईपीएल के 15वें सत्र की टीवी रेटिंग में 33 फीसदी की गिरावट आई है। इससे प्रसारकों का राजस्व भी कम हुआ है। आइपीएल देखने वाले दर्शकों की संख्या की बात करें तो इसमें भी 14 फीसदी की कमी आई है। इसका कारण आईपीएल की दो मुख्य टीमों

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) का खराब प्रदर्शन भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस बार दोनों टीमों के प्रदर्शन से प्रशंसकों को निराशा हुई है। सबसे ज्यादा प्रशंसकों के मामले में भी इन्हीं दो टीमों का प्रभाव रहा है पर इस बार सीएसके केवल एक जीत के साथ 9वें स्थान पर जबकि मुंबई सभी मैच हारकर सबसे निचले स्थान पर है।

इसके अलावा एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल सहित कई अन्य स्टार खिलाड़ियों के नहीं रहने से भी आईपीएल का आकर्षण कम हुआ है। वहीं आईपीएल के 14 वें और 15 वें सत्र के बीच कम अंतर के कारण भी लोग इससे दूर हुए हैं क्योंकि

पिछले काफी समय से वह क्रिकेट देखते आ रहे थे।