आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने गुरुवार को तेलंगाना में कांग्रेस के दो नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। ये नेता हैं- पारिजात नरसिम्हा रेड्डी और के लक्ष्मा रेड्डी।
पारिजात रेड्डी के हैदराबाद समेत कई जगहों के 10 परिसरों पर छापेमारी की गई। पारिजात रेड्डी तेलंगाना की बदंगपेट की मेयर हैं। पिछले साल उन्होंने BRS पार्टी छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारिजात ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कैश जमा कर रखा है। रेड के दौरान पारिजात तिरुमाला में हैं।
वहीं, तेलंगाना कांग्रेस नेता के लक्ष्मा रेड्डी के कुछ ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) और चुनाव आयोग (EC) दोनों ने छानबीन की। रेड्डी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में महेश्वरम से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस के नेताओं के घर पर IT ने ऐसे टाइम पर छापा मारा जब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुद तेलंगाना में मौजूद हैं और चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
तेलंगाना में BRS विधायक ठिकानों पर IT का छापा
हैदराबाद में मंगलवार 3 अक्टूबर को इनकम टैक्स ने सत्ताधारी पार्टी BRS के विधायक मागन्ती गोपीनाथ के खिलाफ कार्रवाई की। हैदराबाद के जुबली हिल्स, कुकटपल्ली, गाचीबोवली समेत BRS विधायक के आवास और कार्यालय पर इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम तलाशी ली। तेलंगाना में राहुल बोले- KCR के लूटे पैसे, कांग्रेस लौटाएगी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तेलंगाना में चुनावी दौरे पर हैं। गुरुवार (2 नवंबर) को उन्होंने अम्बाटपल्ली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर ने जनता का जितना पैसा चोरी किया है, कांग्रेस सबको उतना पैसा लौटाएगी।
राहुल गांधी ने कहा- महिलाएं राज्य के भविष्य की देखभाल करती हैं। हमारे बच्चों की देखभाल करती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 2500 रुपए भेजा जाएगा।
1000 रुपए का सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। पब्लिक बसों में महिलाओं फ्री में सफर कर सकेंगी। उनके ट्रैवल का 500 से 1000 रुपए बचेगा। इस तरह महिलाओं को हर महीने 4000 रुपए का फायदा होगा। पूरी खबर पढ़िए…
राहुल ने BRS, AIMIM और भाजपा को घेरा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार 1 नवंबर को तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए कहा- तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी BRS ने ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन किया है। भाजपा AIMIM कैंडिटेट को चुनाव लड़ने के लिए पैसा देती है। जहां भी कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ती है। वहां, AIMIM कैंडिडेट जादू से आ जाते हैं। भाजपा उनकी मदद करती है।
राहुल ने सीएम KCR पर हमाला करते हुए कहा कि KCR सरकार ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट के नाम पर राज्य की जनता से एक लाख करोड़ रुपए चोरी किए हैं। अब उनके जाने का समय आ गया है। KCR पहले मुख्यमंत्री पद को BYE-BYE बोलेंगे, फिर इनसे जनता से लूटे गए पैसे पर सवाल पूछा जाएगा।