ITDC India e-Press / Agencies

तालिबान में हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं के लिए एक नया फरमान जारी हुआ है। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में दुकानदारों से बिना हिजाब वाली महिलाओं को कुछ भी बेचने से मना किया गया है। नए आदेश के मुताबिक अगर कोई दुकानदार हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं को कोई प्रोडक्ट बेचते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश मजार-ए-शरीफ शहर की प्रसिद्ध ब्लू मस्जिद के तरफ से जारी किया गया है।

अफगानिस्तान में तालिबान 2.0 आने के बाद लगातार वहां महिलाओं को हिजाब पहनने पर जोर दिया रहा है। दो महीने पहले हिजाब नहीं पहने वाली मुस्लिम महिलाओं की तुलना जानवरों से की गई है और उन्हें छोटे या तंग कपड़े पहनने को भी मना किया गया था। इसके लिए कंधार शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए थे। यह पोस्टर यह पोस्टर सदाचार फैलाने और बुराई रोकने वाले मंत्रालय की ओर से लगाए गए थे। मंत्रालय के मुताबिक सभी अफगान महिलाओं को हिजाब पहनना चाहिए

अगस्त में सत्ता में लौटने के बाद से तालिबान ने अफगान महिलाओं पर कठोर प्रतिबंध लगाए हैं। बीते मार्च में भी तालिबान ने आदेश जारी कर पुरुषों और महिलाओं के एक ही दिन मनोरंजन पार्क में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इससे पहले भी तालिबान हुकूमत ने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

इनमें अकेले सफर करने पर रोक, लंबी दूरी के सफर के लिए पुरुष का साथ होना जरूरी, महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देने पर पाबंदी, हिजाब पहनना अनिवार्य, दुकानों के बाहर लगे महिलाओं की तस्वीर वाले बोर्ड हटाना शामिल सहित कई प्रतिबंध शामिल हैं।