सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच के नाम पर कड़ी सख्ती देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को जांच प्रक्रिया के तहत अपने बाल खुलवाने पड़े, वहीं कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के मोजे तक उतरवाए गए। परीक्षा केंद्रों पर रुमाल ले जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। इन व्यवस्थाओं के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कपड़ों और अन्य वस्तुओं की जांच की गई, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन के इस्तेमाल को रोका जा सके। हालांकि, जांच प्रक्रिया के दौरान छात्राओं के बाल खुलवाने और मोजे उतरवाने जैसी कार्रवाई को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी भी देखने को मिली। इधर, परीक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के 60 जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और यातायात संबंधी परेशानियों को कम करना तथा परीक्षा का संचालन व्यवस्थित तरीके से कराना बताया गया।

प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।


Hashtags: #ChhattisgarhState #Bhopal #पीईटी #परीक्षा #सख्ती #छात्राओं #बाल #खुलवाए #मोजे #पीईटीपरीक्षामेंसख्ती