सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: प्रयागराज में पांच करोड़ की नकदी का राज तलाश रहीं जांच टीमें
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक मकान के अंदर जमीन में दबाकर रखी गई करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नवाबगंज क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन ड्रमों में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुई थीं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इनकी कीमत चार से पांच करोड़ रुपये के आसपास बताई गई। अब इस मामले में अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। चार और बक्से मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है।
मकान और आसपास की जमीन की गहन जांच की जा रही है। जमीन के भीतर नकदी या अन्य सामान छिपाए जाने की आशंका को देखते हुए रडार तकनीक की मदद से जमीन की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकदी कहां से आई, इसे कब और किस उद्देश्य से जमीन में छिपाया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग की टीम भी जांच में शामिल है। नोटों की गिनती और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
प्रारंभिक जांच में पुणे में एक फर्म से जुड़े पुराने वित्तीय लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, बरामद रकम के वास्तविक स्रोत और किसी आपराधिक गतिविधि से उसके संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #प्रयागराज #पांच #करोड़ #नकदी #राज #तलाश #रहीं #प्रयागराजमेंपांचकरोड़