लंदन । बेन स्टोक्स इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान बनने जा रही हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नए डायरेक्टर रॉब की ने एक बैठक के बाद स्टोक्स के नाम को मंजूरी दी दी है। स्टोक्स को जो रुट क जगह कप्तान बनाया जा रहा है। रुट ने एशेज और वेस्ट इंडीज सीरीज में मिली करारी हार के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की एक बार फिर टीम में वापसी तय है। एशेज सीरीज में इन दोनों को खेलने के कम अवसर मिले थे। इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे में भी दोनों को टीम से बाहर कर दिया गया था।

स्टोक्स को हालांकि अभी तक टेस्ट में कप्तानी करने का अनुभव नहीं है। रूट की कप्तानी में अधिकांश समय वह उप-कप्तान रहे हैं। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। तब टीम के अधिकांश खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण फिट नहीं थे।

स्टोक्स अभी घुटने की चोट से उबर रहे हैं पर उनके जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने की संभाना है। एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिस सिल्वरवुड की जगह गैरी कर्स्टन को टीम का नया कोच बनाया जाना तय है हालांकि इस रेस में साइमन कैटिच भी शामिल हैं। ईसीबी ने टेस्ट और सीमित दोनों के कोच के लिए अलग-अलग आवेदन निकाले हैं।