सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर यानी CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 2,536 अस्थायी ग्रुप-C पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भर्ती में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और DEO ग्रेड-A जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य आयु सीमा 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। आवेदन में सुधार के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक विंडो उपलब्ध रहेगी।

वेतन की बात करें तो पद के अनुसार पे लेवल-2 से लेवल-5 तक वेतन निर्धारित है। DEO ग्रेड-A के लिए पे स्केल ₹29,200 से ₹92,300 तक है। चयन Tier-I, Tier-II, स्किल/टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के जरिए होगा।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Ssc #Chsl #12व #DeskSource #सरक #एनएन #टवर