सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए) भोपाल का दशम दीक्षांत समारोह शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 को अपराहन 04:00 बजे शुरू होगा । जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद जोशी, सदस्य सचिव, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यकारी और शैक्षिक प्रमुख, जो की इतिहास और जनसंचार के विद्वान, लेखक, कवि एवं अभिनेता होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर (डॉ.) हाकम दान चारण, अध्यक्ष, शासी मण्डल, एसपीए भोपाल करेंगे ।
इस अवसर पर 241 स्नातको (80 स्नातक, 156 परास्नातक, 5 पीएचडी) को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी । समारोह के दौरान दो (2) उत्कृष्टता पदक, नौ (9) प्रवीणता स्वर्ण पदक संबंधित विभागों के टॉपर्स को और नौ (9) सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए जाएंगे ।
पिछले शैक्षणिक वर्ष (2022-23) के दौरान विभागों एवं विभिन्न कक्षाओं के विधार्थियों के द्वारा बनाए गए चयनित शैक्षणिक कार्यों जिनमे वास्तुकला में स्नातक, योजना में स्नातक, वास्तुकला में परास्नातक (संरक्षण), वास्तुकला में परास्नातक (भुपरिद्र्श्य), वास्तुकला में परास्नातक (नगर अभिकल्पना), अभिकल्प में परास्नातक, योजना परास्नातक (पर्यावरण योजना), योजना परास्नातक (परिवहन योजना एवं लोजिस्टिक्स प्रबंधन), योजना परास्नातक (नगर एवं क्षेत्रीय योजना) का प्रदर्शन कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा